स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित CHTE परीक्षा की संपूर्ण जानकारी

दोस्तों सरकारी नौकरी करने का एक मौका मिला हैं जिसमे  स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एस.एस.सी) ने Combined Hindi Translator Exam (सी.एच.टी.ई), 2024 के तहत जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। वह उम्मीदवार जो परीक्षा देने में रुचि रखते हैं और इस परीक्षा के लिए पात्र होने वाले  उम्मीदवार अधिसूचना पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित CHTE परीक्षा की संपूर्ण जानकारी

आवेदन शुल्क

  • आवेदन शुल्क- 100 ₹ /-
  • महिला, एस.सी, एस.टी, पी.डब्ल्यू.बी.डी और पूर्व सैनिक (ई.एस.एम) उम्मीदवारों के लिए: शून्य (कोई शुल्क नहीं हैं)
  • पेमेंट करने के तरीके- ऑनलाइन BHIM UPI, नेट बँकिंग, विजा, मास्टर कार्ड, माइस्ट्रो, रूपए डेबिट कार्ड 

आवश्यक तिथि 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रथम दिनांक 

02-08-2024 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक

25-08-2024

ऑनलाइन फी भुगतान करने की अंतिम दिनांक  और समय

26-08-2024 

आवेदन पत्र में सुधार और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की विंडो की दिनांक

04-09-2024 से 05-09-2024

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर-I) का कार्यक्रम

अक्टूबर-नवंबर, 2024

आयु सीमा

  • कम से कम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
  • जिन उम्मीदवारो का जन्म 02-08-1994 से पहले तथा 01-08-2006 के बाद न हुआ हो, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओ.बी.सी/शारीरिक रूप से विकलांग/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट स्वीकार्य है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए निचे दी गयी अधिसूचना पढ़े।

शैक्षणिक योग्यता

इस परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा और मास्टर डिग्री होनी जरुरी हैं । 
अधिक जानकारी के लिए निचे दी गयी अधिसूचना पढ़े।

पदों की जानकारी 

कोड

पद का नाम

    वेतनमान

A

केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा (सीएसओएलएस) में जूनियर अनुवाद अधिकारी (जेटीओ)

स्तर 6

 (रु.35400- 112400)

B

सशस्त्र बल मुख्यालय (AFHQ) में जूनियर अनुवाद अधिकारी (JTO)

स्तर 6

(रु.35400- 112400)

C

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी) / जूनियर अनुवाद अधिकारी (जेटीओ) / जूनियर ट्रांसलेटर (जेटी) विभिन्न केंद्र सरकार के मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में

स्तर 6

(रु.35400- 112400)

D

वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (एस.एच.टी)/वरिष्ठ अनुवादक

(एसटी) में विविध केंद्रीय सरकारी मंत्रालय/विभाग/संगठन

स्तर 7

(रु. 44900- 142400)

कुल वैकेंसी- 312 

सरकारी अधिसूचना पढने के लिए यहाँ क्लिक करे- अधिसूचना 
अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक्क करे- अप्लाई 
ऑफिसियल वेबसाइट- एस.एस.सी 

Leave a Comment