AIAPGET 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करे जानिए पूरी खबर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) और राष्ट्रीय होमियोपैथी आयोग (NCH) की ओर से और आयुष मंत्रालय के निर्णय से AIAPGET 2024 आयोजित करती है।

AIAPGET – 2024 आयुर्वेद, होमियोपैथी, सिद्ध और यूनानी के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 06 जुलाई 2024 को आयोजित किया गया था।

AIAPGET 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करे जानिए पूरी खबर

इस परीक्षा में पुरे भारत से 40123 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमे आयुर्वेद, होमियोपैथी, सिद्ध और यूनानी इस सभी भागो में से विद्यार्थी शामिल हैं।

अनुक्रमांक 

विषय 

मीडियम 

कैंडिडेट रजिस्टर्ड 

उपस्तिथ कैंडिडेट 

1

आयुर्वेद 

इंग्लिश और हिंदी 

27566

26141

2

होमियोपैथी 

इंग्लिश 

9317

8779

3

सिद्ध 

इंग्लिश और तमिल 

872

819 

4

उनानी 

इंग्लिश और उर्दू 

2368

2241  

                                              Total             

40123

37980

  • 6 जुलाई, 2024 को 100 शहरों में 211 परीक्षा केंद्रों पर AIAPGET – 2024 परीक्षा का आयोजन किया गया था।
  • 16 जुलाई से 18 जुलाई, 2024 तक, NTA ने Answer Key जारी की , विद्यार्थियों के प्रश्न नोट किए, और सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से परीक्षा से सम्बंधित प्रश्न मांगे। 
  • Answer Key के लिए 2525 चुनौतियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 167 विशेष चुनौतियाँ थीं।
  • संबंधित विषय के शिक्षको को उनके विचार के लिए प्रश्न प्रस्तुत किए गए। उनके विचारो और मतों के आधार पर अंतिम Answer Key बनाई गईं और बदलावों को लागू किया गया। फिर इनका उपयोग AIAPGET-2024 का अंतिम रिजल्ट बनाने के लिए किया गया।

AIAPGET – 2024 Final Answer Key

प्रोविजनल Answer Key और प्रश्न पत्रिका को https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/ इस वेबसाइट पर 16.07.2024 से 18.07.2024 डाला गया था जिसमे विद्यार्थी अपना मत दे सकते थे।
Final Answer Key को AIAPGET-2024 के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया हैं। आप अपने उत्तर यहाँ दिए गए वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

AIAPGET 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • AIAPGET 2024 का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) डालिए।
  • उसके बाद अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) सिलेक्ट करें।
  • अपना मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आई.डी डालिए।
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पीन (Security Pin) को डालिए और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यहां से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर ले।

Leave a Comment